रिकांगपिओ,6 अप्रैल 2026
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत मूरंग के मूरंग झूला में 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस कार्यक्रम में अपनी शिकायतें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का आह्वान किया ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण संभव हो सके।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे ताकि ग्रामीण लोगों को वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वस्पर्शी योजनाओं की जानकारी मिल सके।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.