मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां में शनिवार को पूर्व सैनिक एवं वीर नारी संघ खुंडियां ने फ्री नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें गर्ग अस्पताल पालमपुर द्वारा इस नेत्र जांच शिविर में लोगों का चैकअप किया।इस नेत्र जांच शिविर में लगभग 150 लोगों की जांच की गई। गर्ग अस्पताल पालमपुर से आई टीम ने नेत्र जांच शिविर में पूर्व सैनिक एवं वीर नारी संघ खुंडियां के सहयोग से शिविर में पहुंचे लोगों को मुफ्त में जांच की व मुफ्त में दवाईयां दीं। पूर्व सैनिक एवं वीर नारी संघ खुंडियां के अध्यक्ष कैप्टन रमेश चंद राणा ने बताया कि शिविर में नेत्र जांच के अलावा हाई ब्लड प्रेशर,शुगर जैसी बिमारियों की भी जांच की गई है।नेत्र जांच में लगभग 17 लोगों की आंखों में रोशनी कम होना व अन्य बीमारी से जूझ रहे लोगों को गर्ग अस्पताल में इलाज के लिए बुलाया गया है। जिसमें किसी का मोतियाबिंद ऑपरेशन भी हो सकता है जो बिना टीका व बिना दर्द के होगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.