जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां ने फिर जरूरतमंद परिवार को पहुंचाई आर्थिक सहायता

जरूरतमंद परिवार को पहुंचाई 15 हजार रु की आर्थिक सहायता

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव मंदली में पिछले कुछ दिनों पहले बग्गी से अजय कुमार पंजाब के लुधियाना में 9 मार्च एक एक्सीडेंट में घायल हो गया
था। लुधियाना से गंभीर हालत में अजय कुमार को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया उस दिन से लेकर 11 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद उसका 20 मार्च को स्वर्गगास हो गया था।परिवार पहले से ही बहुत ही जरूरतमंद था।मंदली का अजय कुमार गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला था ओर इस एक्सीडेंट के कारण परिवार की पूरी जमापूंजी खर्च हो गई थी।
परिवार का 22 वर्षीय जवान बेटा जिसके सहारे घर परिवार चल रहा था उसके जाने का दर्द परिवार के लिए सहन करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा हो गया है। मृतक अजय कुमार का एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा था पर अब परिवार में कमाने वाला ही चला गया है तो खर्चा कहां से आएगा। पिता उम्रदराज व्यक्ति हैं जिनकी आयु 65 वर्ष है।परिवार की अति दयनीय स्थिति को देखते हुए जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां ने इन्हें 15 हजार रु की आर्थिक मदद भेंट की है, ओर आगे भी भविष्य में भी जरूरत के समय इनकी दिल से मदद का आश्वासन दिया है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading