पूर्व सैनिक के कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज के लिए खुंडियां के पूर्व सैनिकों ने दी आर्थिक सहायता

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां की पूर्व सैनिक लीग ने जिला ऊना की तहसील धनोह के पूर्व सैनिक हवलदार जसवंत सिंह एक्स 7 जैक राइफल के बेटे सुनील कुमार को जीभ में कैंसर हो गया। परिवार ने इलाज के लिए अपनी सारी जमा पूंजी लगा थी। कुछ समय तक इलाज के उपरांत सुनील ठीक रहा लेकिन दोवारा फिर से समस्या खड़ी हो गई। हवलदार जसवंत ने अपनी समस्या अपने पुराने पूर्व सैनिकों संग जाहिर की। तहसील खुंडियां के जैक राइफल्स के पूर्व सैनिक कैप्टन सुरजीत सिंह सेना मेडल ने खुंडियां लीग के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा से बातचीत की जिन्होंने इलाके के सभी पूर्व सैनिकों से अनुदान का आग्रह किया। एक सप्ताह में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने स्वेच्छा से दान राशि जमा करवा कर 45 हजार का अनुदान इकठ्ठा कर दिया। वीरवार को जमा अनुदान पीड़ित परिवार के घर जाकर आर्थिक सहायता दे कर मिसाल कायम की है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading