मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कोहाला के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।कक्षा 8वीं के तीन विद्यार्थी — आदित्य कुमार राम, बिशन प्रीत कौर और एश्वी राणा ने एस सी ई आर टी सोलन द्वारा आयोजित (नेशनल मीन्स-कम-मेधावी छात्रवृत्ति) परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि के साथ इन विद्यार्थियों को आगामी चार वर्षों तक प्रति वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, कक्षा 10वीं की छात्रा कनिका ने इंशपाइर अवार्ड प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए उसे ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रविंदर शर्मा (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान), आकृति खरोटिया (टीजीटी नॉन-मेडिकल), अनीता कौंडल (टीजीटी मेडिकल) तथा रीता रानी (टीजीटी आर्ट्स) ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.