मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल के तहत गांव टिहरी में नवरात्रे के अंतिम दिन मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई।मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना ठाकुर केहर सिंह ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गिय सवरनी देवी की याद में करवाई। मूर्ति स्थापना पर स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास से मां के भजन गा कर गुणगान किया। वहीं ठाकुर केहर सिंह ने बताया कि पहले भी मंदिर में बीर बजरंगी हनुमान की मूर्ति व भोले नाथ शिव शंकर की मूर्ति की स्थापना की गई है। साथ ही कहा कि मेरी धर्मपत्नी स्व सवरनी देवी की ख्वाहिश थी कि मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना भी करनी है लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था वो मूर्ति स्थापित करने से पहले ही पंचतत्व में विलीन हो गई लेकिन शुक्रवार को उसकी याद में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति स्थापना दिवस पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व मंत्री रमेश धवाला ने भी शिरकत की तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.