शीशम का पेड़ किताब पढ़ने की दी प्रेरणा।
9 अप्रैल, धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत उपमंडल धर्मशाला के दाढ़ी स्थित ओल्ड एज होम में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय धर्मशाला की तरफ से इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी वैशाली ने अपनी समस्त टीम के साथ मिलकर किया। रिटायर्ड
एच.ए.एस अधिकारी एवं समाजसेवी प्रभात शर्मा
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रहे वहीं विशेष अतिथि जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच भावनात्मक समन्वय को बढ़ाना, बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ाना और उन्हें अधिक समय देना रहा।
मुख्य अतिथि प्रभात शर्मा ने संबोधन के दौरान आयोजकों को इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए बधाई दी। और कहा आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी और परिवार छोटे होने के कारण बुजुर्गों में अकेलेपन की समस्या बढ़ती जा रही है जिससे उनका जीवन मुश्किल से व्यतीत हो रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को अपने बुजुर्गों को अधिक से अधिक समय देना चाहिए उनकी हर जरूरत का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा बुजुर्ग हमारे परिवार, समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिन्हें हमेशा हमें खुश रखना चहिए। उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम युवाओं को अनुभव एवं जीवन मूल्य से समृद्ध करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने युवाओं से शीशम का पेड़ किताब पढ़ने की बात कही उन्होंने बताया इस किताब में बुजुर्गों और युवाओं के बीच समन्वय के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उन्होंने मौके पर मौजूद बुजुर्गों और युवाओं को एक कविता सुनाकर बुजुर्गों के प्रति हमेशा सम्मान की भावना रखने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को मोबाइल का कम उपयोग करने की बात सिखाई। उन्होंने कहा आज के समय में युवा अधिक समय मोबाइल सोशल मीडिया चलाने पर व्यतीत करते हैं। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों को अधिक समय देने की बात कही।
इससे पूर्व कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला ने भी संबोधन दौरान इस सुन्दर कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी से अपने बुजुर्गों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने भी शीशम का पेड़ किताब पढ़ने की युवाओं से अपील की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की भी अपील की।
तहसील कल्याण अधिकारी वैशाली ने सभी का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यावाद जताया और संबोधित करते हुए अपने बुजुर्गों को हमेशा सम्मान, आदर और समय देने की बात सिखाई। उन्होंने विभाग द्वारा बुजुर्गों और छात्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस कार्यक्रम में साईं संस्था धर्मशाला के सदस्यों, एपेक्स कंप्युटर सेंटर के छात्रों और अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने नाटक, नृत्य, कविता और भाषण के माध्यम से बुजुर्गों को सम्मान और समय देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बुजुर्गों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.