अब्दुल्लापुर में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का हुआ आयोजन।

7 अप्रैल, कांगड़ा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत उपमंडल कांगड़ा की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय कांगड़ा की तरफ से किया गया इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद, विशेष अतिथि अमित कुमार, विशेष अतिथि लेखराज प्रभाकर और संजय कांचा रहे। श्री कृष्ण कीर्तन सभा अब्दुल्लापुर जमानाबाद का इस जागरूकता कार्यक्रम को करवाने में पूर्ण सहयोग मिला मौके पर लोगों के लिए एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेंनिंग संस्थान की तरफ से मेडिकल कैंप भी आयोजित किया गया जो की 5 दिन तक चलेगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच भावनात्मक समन्वय को बढ़ाना, बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ाना और उन्हें अधिक समय देना रहा।

तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद ने संबोधन के दौरान कहा आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी और परिवार छोटे होने के कारण बुजुर्गों में अकेलेपन की समस्या बढ़ती जा रही है जिससे उनका जीवन मुश्किल से व्यतीत हो रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को अपने बुजुर्गों को अधिक से अधिक समय देना चाहिए उनकी हर जरूरत का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा बुजुर्ग हमारे परिवार, समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिन्हें हमेशा हमें खुश रखना चहिए। उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम युवाओं को अनुभव एवं जीवन मूल्य से समृद्ध करते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने इस मौके पर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम में युवाओं द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। अपेक्स कंप्यूटर सेंटर कांगड़ा के छात्र-छात्राओं ने मौके पर बहुत ही सुंदर भाषण, स्किट और नृत्य भी प्रस्तुत किया।

गांव के वरिष्ठ जनों ने भी अपने अनुभव युवाओं से साझा किए।

इससे पूर्व विशेष अतिथि अपेक्स कंप्यूटर सेंटर के प्रबंधक अमित कुमार और रिटायर्ड बीपीओ मनोहर लाल प्रभाकर ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए अपने बुजुर्गों को हमेशा सम्मान, आदर और समय देने की बात सिखाई।

तहसील कल्याण अधिकारी ने विशेष अतिथियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading