शाहपुर, 5 अप्रैल 2026
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।
विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बूथ प्रभारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों का आह्वान किया कि वे इस प्रचार सामग्री को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आमजन को कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, लोकहित में लिए गए निर्णयों तथा जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सही और तथ्यात्मक जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य करते हुए विकास और जनकल्याण को नई दिशा दी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा जनता के बीच सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से रखें
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.