सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संसाल में इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

बैजनाथ, 03 अप्रैल 2026

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत उपमंडल बैजनाथ की ग्राम पंचायत संसाल स्थित शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल में आज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी बैजनाथ आलोक ठाकुर ने की । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी एवं पुरानी पीढ़ी के बीच भावनात्मक समन्वय स्थापित करना तथा सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना रहा।

इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी आलोक ठाकुर ने कहा कि बुजुर्गों एवं युवाओं के बीच सुदृढ़ संबंध, परिवार एवं समाज की नींव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बुजुर्गों में अकेलेपन को कम करने के साथ-साथ युवाओं को अनुभव एवं जीवन मूल्यों से समृद्ध करते हैं।

उन्होंने विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे के खिलाफ बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक टीम के रूप में कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने बच्चों को बुजुर्गों के साथ समय बिताने उनकी सेवा करने एवं उनके अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वरिष्ठ नागरिकों के साथ पारंपरिक नृत्य, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।

कार्यक्रम में कारोबारी एवं समाजसेवी रघुवीर, पूर्व पंचायत प्रतिनिधिगण, शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल संसाल के प्रबंध निदेशक रवि, प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading