मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से दमन यात्रा के अनुभव जाने

जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला चंबा के 35 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से संवाद किया। यह बच्चे वर्तमान में दमन और दीव के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से यह जानने का प्रयास किया कि उन्हंे इस यात्रा के दौरान कौन से नए अनुभव प्राप्त हुए, साथ ही यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की।

बच्चों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से उन्हें इस यात्रा पर जाने का अवसर मिला। उन्होंने स्नेहिल भाव में कहा धन्यवाद सीएम सर। हम हवाई जहाज से दमन आए और यहां घूमने का आनंद ले रहे हैं। हमारे लिए यह खुशी की बात है कि प्रदेश सरकार हमारे सर्वांगीण विकास के लिए हर सुविधा प्रदान कर रही है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना निराश्रित बच्चों के लिए बनाई गई है, क्योंकि राज्य के संसाधनों पर उनका भी समान अधिकार है। इस योजना के तहत राज्य सरकार उनकी शिक्षा और कोचिंग का खर्च वहन कर रही है तथा विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता कर रही है।

ये बच्चे चंबा जिला के साहो, पांगी, चंबा और चिल्ली (तीसा) के बाल देखभाल संस्थानों से हैं, जिनमें 24 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण 31 मार्च से आरम्भ हुआ तथा 7 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। यात्रा का पहला पड़ाव दिल्ली में था, वहां बच्चे हिमाचल भवन में रहे। इसके उपरांत वे हवाई यात्रा द्वारा सूरत पहुंचे और वहां से दमन गए।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading