राइफल मैन अविनाष ठाकुर की अंतिम यात्रा पर सेना ने दिया गार्ड आफ आनर

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील लगडू के गांव लगडू में बीते दिवस एक सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। अविनाश ठाकुर सुपुत्र कुशल ठाकुर 5 जैक राइफल में मध्यप्रदेश के महू में कार्यरत था। अविनाश ठाकुर वर्ष 2019-20 में सेना में अपनी सेवाएं दे रहा था हाल ही में वो छुट्टी काटने घर आया था।जिसकी बीते दिवस घर में ही मौत हो गई।

गांव पंचायत हरदीपपुर की पूर्व प्रधान संजू शर्मा ने अविनाश की मौत पर शौक व्यक्त करते हुए बताया कि अविनाश एक गरीब परिवार से था। पिता ने गरीबी में अपना जीवन यापन किया जब बेटा बड़ा हुआ और सेना में भर्ती हुआ तो मन में खुशी हुई कि अब अच्छे दिन आएंगे बची हुई जिंदगी सुख से यापन करेंगे लेकिन विधाता को तो कुछ और ही मंजूर था।

अब अविनाश के पिता कुशल व माता का रो रोकर बुरा हाल है। वीरवार को अविनाश ठाकुर को स्टेशन हेडक्वार्टर योल के सैन्य दल, पूर्व सैनिक लीग खुंडियां व तहसीलदार लगडू विजय कुमार शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी रमन कुमार व अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading