राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में डॉ. नीरज शर्मा ने संभाला प्रधानाचार्य पद का कार्यभार

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाले मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में डॉ. नीरज शर्मा ने प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. शर्मा इससे पूर्व कॉमर्स के प्रवक्ता के रूप में लगभग 26 वर्षों तक अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव के साथ-साथ साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि और पकड़ रही है।
कार्यभार संभालने के उपरांत डॉ. शर्मा ने कहा कि वे शीघ्र ही विद्यालय के समस्त अध्यापकों के साथ बैठक आयोजित करेंगे, ताकि विद्यालय की आगामी व्यवस्थाओं को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के सीबीएसई से संबद्ध होने के कारण यहाँ के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि की संभावना है। अब ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों का अपने बच्चों को सीबीएसई विद्यालय में पढ़ाने का सपना साकार हो सकेगा।
ऋअंत में, डॉ. शर्मा ने ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न का आभार व्यक्त किया तथा स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों के हित में सभी आवश्यक निर्णय प्राथमिकता के आधार पर लिए जाएंगे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading