मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढाने के लिए बलाहरा के अध्यापक सरकारी स्कूल की सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं कि हिमाचल सरकार स्कूलों में फ्री शिक्षा के अलावा तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इस मुहिम के तहत स्कूल के सभी शिक्षक मुख्य अध्यापक विपन कुमार के निर्देशों की पालना करते हुए गांवों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विपन कुमार ने कहा की विधालय में इंग्लिश मीडियम के साथ हिन्दी मीडियम में भी पढाई करवाई जाती है वार्षिक परीक्षाओं के साथ खेलों में भी बच्चों का दबदबा रहता है उनहोंने सभी गांव वासियों से अपील की है की अपने बच्चों का दाखिला नजदीक के सरकारी स्कूल में करवाएं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.