राजकीय महाविद्यालय खुंडियां में सांख्यिकी जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय महाविद्यालय खुंडियां में प्राचार्य डॉ. शशि कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसीय सांख्यिकी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक सहायक आचार्य सुरेंद्र कुमार एवं सहायक आचार्या स्मृति द्वारा विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


अर्थशास्त्र विभाग की सहायक आचार्या स्मृति ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आर्थिक सर्वेक्षण एवं विभिन्न रिपोर्टों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके उपरांत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading