खुंडियां पुलिस का नशे के खिलाफ एक और प्रहार

चरस व अफीम के साथ एक गिरफतार

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत पुलिस चौकी लगडू की टीम स्पैशल गश्त कर रही थी जब यह टीम गश्त कर रही थी तो लगडू के तल्ली नामक स्थान पर एक संदिग्ध कार एच पी 01 डी 7558 की तलाशी ली गई तो उक्त गाडी से 15 ग्राम चरस व 30 ग्राम अफीम बरामद की।


पुलिस जिला देहरा एस पी मयंक चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिस व्यक्ति से चरस व अफीम बरामद की गई है वो संदीप कुमार आयु 40 वर्ष निवासी गांव व तहसील लगडू जिला कांगड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एन डी पी एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है साथ ही कहा कि पुलिस जिला देहरा ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए प्रभारी कार्रवाई की है।एस पी देहरा ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधी दिखे तो तुरन्त अपनी नजदीकी पुलिस को सूचित करें ताकि मिलकर अपने क्षेत्र को नशामुक्त बना सकें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading