मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत दी टिहरी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का साधारण अधिवेशन सभा के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न कार्यवाही अमल में लाई गई।
इस अधिवेशन में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई जो कि साधारण अधिवेशन में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया गया।
सभा ने वर्ष 2024-25 के व्यापारिक लेखा लाभ हानि,लेखा अवरोध पत्र पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साधारण अधिवेशन में उपस्थित सभी सदस्यों ने सभा की कार्य प्रणाली पर विशेष रूप से सराहना की तथा सभा के वार्षिक लाभ का विवरण सभा के सदस्यों को 8.25 प्रतिशत वार्षिक के हिसाब से देने के लिए सर्व सहमति जताई तथा सभा के सभी कोषों में नियमानुसार बांटने की भी सहमति दी गई।
सभा में ब्याज दर निर्धारण करने बारे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभा में बचत अमानत पर 3.50 प्रतिशत वार्षिक तथा मियादी अमानत पर 6.50 प्रतिशत वार्षिक तथा विरिष्ठ नागरिकों के लिए मियादी अमानत पर 7 प्रतिशत वार्षिक व सदस्य ऋण पर 10 प्रतिशत वार्षिक व अतिदेय ऋण पर 12 प्रतिशत वार्षिक के हिसाब से सदस्यों से लिया जाएगा।साथ ही बैंकों की ब्याज दर घटने व बढ़ने की स्थिति में ब्याज दर घटाई व बढ़ाई जा सकती है।
सभा में यह प्रस्ताव रखा गया कि उचित मुल्य की दुकान दलोह में शौचालय बनाया जाएगा जिसमें सभी सदस्यों ने सहमति जताई
सभा के सदस्यों ने यह निर्णय भी लिया कि जो सभा की जमीन जो पटवार वृत टिहरी में खाली पड़ी है उस में चार दिवारी लगाई जाए। वर्ष 2025-26 का अंकेक्षण होना है विभागीय आदेशानुसार हमारी सभा AA श्रेणी में आती है तो AA श्रेणी का अंकेक्षण विभाग से व सी ए से करवाया जा सकता है। सभा ने सदस्यों का न्यूनतम भागदान निर्धारण करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों सहमति जताई जिसमें जिन सदस्यों का भागदान 500 रूपए से कम है उन सदस्यों के बचत खाते से निकाल कर उनका भागदान 500 रूपए कर दिया जिएगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.