हमीरपुर 26 मार्च। आयुष विभाग हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 27, 28 और 31 मार्च को आयुष मेले आयोजित करने जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि 27 मार्च को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत फस्टे, 28 मार्च को बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत बलयाह और 31 मार्च को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर में आयुष मेले आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन आयुष मेलों के दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, एनोरेकटल रोगों की जांच और पैरा सर्जिकल प्रक्रियाएं की जाएंगी। लोगों को औषधीय पौधे भी वितरित किए जाएंगे। डॉ. राजेश कालिया ने इन क्षेत्रों के लोगों से आयुष मेलों का लाभ उठाने की अपील की है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.