समूह गान में हमीरपुर और गजल में प्रगतिनगर प्रथम
हमीरपुर 08 अप्रैल। राजकीय बहुतकनीकी कालेज बड़ू हमीरपुर में आयोजित की जा रही 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन के ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले अणु के सिंथेटिक ग्राउंड में करवाए गए। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के कारण बड़ू का मैदान पानी से भर गया था और ये स्पर्धाएं अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में करवानी पड़ीं। बुधवार को करवाए गए 800 मीटर के फाइनल में बहुतकनीकी कालेज अंबोटा के रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। बिलासपुर के अभिषेक राणा रजत और कांगड़ा के प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की जेवलियन थ्रो में कुल्लू की छाया प्रथम, कंडाघाट की कृतिका द्वितीय और कुल्लू की वेदिका तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में कंडाघाट की कृतिका पहले, सुंदरनगर की टीनू दूसरे और कांगड़ा की दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में प्रगतिनगर के सृजन पहले, सुंदरनगर के सतवीर दूसरे और इसी कालेज के अनमोल तीसरे स्थान पर रहे।
उधर, सांस्कृतिक प्रतियोगिता की समूह गान स्पर्धा में बहुतकनीकी कालेज हमीरपुर प्रथम, रोहड़ू द्वितीय और सुंदरनगर कालेज तृतीय रहा। गजल एवं हिंदी गीत के गायन में बहुतकनीकी कालेज प्रगतिनगर ने पहला, महिला बहुतकनीकी कालेज कंडाघाट ने दूसरा और चंबा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.