बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

भोरंज 01 अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें और इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद इस वर्ष मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवाने जा रहा है। इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कार्यशाला के दोनों दिन विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां समस्त अधिकारियों के साथ साझा की। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज ने बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading