हमीरपुर 01 अप्रैल। जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक 6 अप्रैल को यहां बचत भवन में होगी। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता भोरंज के विधायक सुरेश कुमार करेंगे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस बैठक के लिए सभी विभागों से वित्त वर्ष 2025-26 की वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की सूचना एकत्रित की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.