बिलासपुर, 12 मार्च राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के दौरान इस वर्ष भी ‘मिस कहलूर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तीसरी बार आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जिले की प्रतिभाशाली युवतियों को मंच प्रदान करना है। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च तक लुहणू मैदान बिलासपुर में आयोजित होगा।
यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर की 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां भाग ले सकेंगी। इसके लिए ऑडिशन का आयोजन 15 मार्च रविवार को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला परिसर बिलासपुर में किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को 15 मार्च को प्रातः 9:30 बजे बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला परिसर में पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों के लिए 16 मार्च से बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला परिसर में ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को मंच प्रस्तुति, व्यक्तित्व विकास और अन्य आवश्यक पहलुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जा सके।
प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 31 हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली को 21 हजार रूपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 11 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त ने जिले की युवतियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक समृद्ध बना सकें।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.