कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन, दिव्यांगजनों में बढ़ा आत्मविश्वास

बिलासपुर, 26 मार्च : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि इस अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार करती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और समावेशन की भावना को भी मजबूत बनाती है।

उन्होंने आगे कहा कि कृत्रिम अंग केवल एक सहायक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें विश्वास है कि इन उपकरणों की सहायता से लाभार्थी अपने जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर इस सराहनीय कार्य के लिए आयोजकों, सहयोगी संस्थाओं और सभी संबंधित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास मानवता की सच्ची सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सभी से मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया, जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और सहयोग प्राप्त हो।

यह कार्यक्रम वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड, बद्दी के सहयोग से दिव्यांग कल्याण संघ, जिला बिलासपुर द्वारा किसान भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला बिलासपुर के 27, ऊना के 1 तथा हमीरपुर के 2 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष विनोद राय, रेड क्रॉस के सचिव अमित कुमार, दिव्यांग कल्याण संघ की सचिव रचना कुमारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश राम ठाकुर, तृप्ता कुमारी, रंजना ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

फुप्रो इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टेक्नीशियन मनीष मेहरा, डॉ. अमित गुलाटी, प्रभजीत सिंह और हरिदत्त ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। वहीं वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड की ओर से प्रबंधक वीरेंद्र और कोऑर्डिनेटर संदीप भी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading