ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर लगभग 65 लोगों ने किया रक्तदान
घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया।
इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इसके उपरांत मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों और आम लोगों के साथ केक भी काटा। उन्हें इस शुभ दिन पर शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया।
मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके इस मानवता के लिए किये गए नेक कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.