जल तरंग जोश महोत्सव की जलक्रीडा प्रतियोगिताओं के परिणामबिलासपुर

जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील पर 21 से 23 नवम्बर तक आयोजित हुए जल तरंग जोश महोत्सव-2025 वाटर स्पोर्टस के तहत विभिन्न इवेन्टस का आयोजन हुआ। यह आयोजन गोविंद सागर झील मंे लुहणू के नज़दीक आयोजित किए गए।इस दौरान कायकिंग, कैनोइंग, कंट्री बोटिंग, स्विमिंग, स्टिल वाटर राफ्टिंग और फील-फ्री कायकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया।


केनोईंग2 प्रतियोगिता में मनिन्दर सिंह तथा सुखराज सिंह की जोडी ने स्वर्ण, मोहम्मद शोएब अली तथा हिमांशु की जोड़ी ने रजत और सिमरनजीत सिंह एवं अंकित की जोडी ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अनुसिका एवं सानिया ठाकुर की जोडी ने स्वर्ण, रिया चौरसिया एवं अन्नू की जोड़ी ने रजत तथा आशमित कौर एवं सिमरन कौर की जोडी ने कांस्य पदक जीता।


इसी क्रम में आयोजित पुरुष व्हाइट वाटर के1 प्रतियोगिता शरीफ मोहम्मद पहले, दिव्यांशु दूसरे तथा ध्रुव ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के के2 पुरुष वर्ग में सुशांत और विकास की जोडी पहले, आर्यन और दिवांशु की जोडी दूसरे तथा धु्रव ठाकुर और सक्षम की जोडी तीसरे स्थान पर रही।


महिला वर्ग की व्हाइट वाटर के1 प्रतियोगिता में नितिका प्रथम, तनवी द्वितीय तथा महक तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के के2 वर्ग में अक्षिता और नितिका की जोडी पहले, तनवी और मीनाक्षी की जोडी दूसरे तथा इशानी और नितिका की जोडी तीसरे स्थान पर रही।


पुरुष कायक 2 प्रतियोगिता में प्रवीन और जगवीर सिंह बाजवा की जोडी ने स्वर्ण, गुरिंद्र सिंह एवं अनीश आहुजा की जोडी ने रजत तथा अंकित और युवराज सिंह की जोडी ने कांस्य पदक जीता। महिला कायक 2 प्रतियोगिता में नंदनी आनन्द और खुशप्रीत कौर की जोडी ने स्वर्ण, सानिया ठाकुर और मीनाक्षी की जोडी ने रजत तथा मनू ठाकुर और आर्या ठाकुर की जोडी ने रजत पदक जीता।

इसी प्रतियोगिता के पुरुष कायक 1 प्रतियोगिता में अंकित ने स्वर्ण, जगवीर सिंह बाजवा ने रजत तथा सौरव पठानिया ने कांस्य पदक जीता। महिला कायक 1 प्रतियोगिता में खुशप्रीत कौर ने स्वर्ण, आर्या ठाकुर ने रजत तथा मनू ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। पुरुष केनोइंग 1 प्रतियोगिता में सुखराज सिंह ने स्वर्ण, मनिंदर सिंह ने रजत तथा अंकित ने कांस्य जबकि महिला केनोइंग 1 में अनू ने स्वर्ण, दिया ने रजत, अशमीत कौर ने कांस्य पदक जीता।


कंट्री बोट प्रतियोगिता में जयपाल ने पहला, अश्वनी कुमार ने दूसरा तथा विपिन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। राफटिंग पुरुष वर्ग में हिमाचल राफटिंग एशोसिएशन की टीम पहले, राजकीय महाविद्यालय ऊना की टीम दूसरे तथा व्यासपुर वाटर स्पोर्टस एकेडमी की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। राफटिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ऊना की टीम प्रथम, राजकीय महाविद्यालय सिराज की टीम द्वितीय तथा हिमाचल राफटिंग एशोसिएशन की टीम तृतीय स्थान पर रही।


वहीं स्विमिंग प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाईल जुनियर वर्ग में समर प्रताप पहले, कुशागिर दूसरे तथा गौरव तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के पुरुष के ब्रेस्ट स्ट्रोक में गौरव ने प्रथम, रिदांत ने द्वीतीय तथा कुशागिर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की फ्री स्टाईल जुनियर वर्ग प्रतियोगिता में अनवी शर्मा प्रथम तथा तृषा दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि महिलाओं की फ्री स्टाईल सिनियर वर्ग में भाज्ञा वर्धिका पहले तथा नितिका दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रतियोगिता के फ्री स्टाईल पुरुष सिनियर वर्ग में शन्तनू पहले, सुमांता दूसरे तथा भूषण ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि ब्रेस्ट स्ट्रोक सिनियर वर्ग में भूषण ठाकुर ने पहला, सुमांता ने दूसरा तथा शन्तनू ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe