आज उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ प्रयागराज-2025 में पधारने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्ण आमंत्रण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।