सिविल अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगों को बांटे गए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


सरकाघाट, 23 दिसंबर :सरकाघाट के सिविल अस्पताल में दिव्यांगों के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम और जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय  एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से  एक कृत्रिम अंग वितरण  शिविर आयोजित किया  जा रहा है ।


इस शिविर की अध्यक्षता जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष व  विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर ने की। इस अवसर पर विधायक ने  कहा कि  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में हिमाचल सरकार दिव्यांग जनों के हितों के संरक्षण हेतु  प्रतिबद्ध है। बताया कि  मंडी जिला में कल्याणकारी योजनाओं पर  प्रदेश सरकार  एक  अरब बियासी  करोड़ रूपये खर्च कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 84000 के लगभग महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन  1100 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये की गई जबकि दिव्यांग विवाह योजना के अंतर्गत 7 लाख 25 हजार रूपये दिये जायेंगे। दिव्यांग छात्रवृति योजना में 111 दिव्यांग छात्रों को पढ़ाई के लिए मासिक दर पर अलग अलग दर से छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही है, जिसमें सबसे ज्यादा छात्रवृति 5000 रूपये की राशि की है।


उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की  बैठक में मुख्यमंत्री विधवा एवम् एकल नारी आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपयों की राशि को तीन  लाख रुपए करने का निर्णय लिया गया है। जोकि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


चन्द्रशेखर ने  कहा कि जिन दिव्यांग जनों के पास अभी तक भी कोई सहायक उपकरण व्हील चेयर या अन्य उपलब्ध न हो पाई हो तो वे व्यक्तिगत रूप से उपकरण उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही भविष्य में धर्मपुर के अंदर मेडिकल कैंप और वृद्धों के लिए एक स्पेशल हेल्थ कैंप करवाया जाएगा।
इसके उपरांत  जिला कल्याण अधिकारी ने   बताया कि मंडी जिला में 25 लाख रुपए के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण 263 दिव्यांगों को आबंटित किए गए है।

जिसमें आज उपमंडल धर्मपुर और सरकाघाट से 42 दिव्यांग लाभार्थियों को 81 उपकरण मुख्यातिथि  विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर के हाथों से वितरित करवाए गए । और शेष उपकरण कल प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर  जिला कल्याण अधिकारी समीर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी नरेंद्र ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी धर्मपुर चंदन गुलरिया, तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट जगदीश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी बलद्वाड़ा पूनम शर्मा और हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी के उपाध्यक्ष मीनल ठाकुर,  सुनील कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *