Kangra

ज्यादा दाम वसूलने पर शराब ठेका सील

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 August 1, 2026 👁 1 minute पहले

एक्साइज विभाग की जमुली ठेके पर बड़ी कार्रवाई

24 घंटे के लिए ठेका सील, विभाग को लगातार मिल रही थी ओवरचार्जिंग की शिकायतें

शराब के ठेके में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर ठेके को सील कर दिया गया है। आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई शनिवार को करते हुए ज्वालामुखी के साथ लगते जमुली स्थित ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया। विभाग को यह शिकायतें मिल रहीं थी कि शराब के ठेके में ओवरचार्जिंग की जा रहीं है। इसको लेकर विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान इन शिकायतों को सही पाया और कार्रवाई करते हुए संबधित ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया।

शराब की बोतल पर तय मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने ज्वालामुखी के साथ लगते क्षेत्र जमुली में शनिवार को शराब ठेके को 24 घंटे के लिए सील किया है। विभाग ने यह कार्रवाई लोगों की लगातार शिकायतें मिलने पर की है।

जमुली में स्थित ठेके के संबंध में विभाग को लंबे अरसे से शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी शराब का अधिक मूल्य वसूलते हैं। आरोप था कि कर्मचारी जो मूल्य बोतल पर अंकित रहता है, उससे बीस से पचास रुपये अधिक वसूलते थे। ऐसे में कई मर्तबा ग्राहकों से कर्मचारियों की बहस भी हुई है। इसी वजह से ही आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा लोगों द्वारा उठाया गया। ऐसे में शनिवार को धर्मशाला (कांगड़ा) से आई विभागीय टीम ने पहले एक कर्मचारी को भेजकर शराब की खरीदारी की तो उससे भी अधिक दाम वसूला। इस दौरान सारी टीम ने मौके पर पहुंचकर ठेके को सील कर दिया। ऐसे में विभाग द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग का साफ कहना है कि यदि इस तरह की शिकायतें आती है तो वह तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाने से गुरेज नहीं करते।

बयान
ज्वालामुखी के साथ लगते जमुली क्षेत्र में स्थित ठेके पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से ज्यादा रुपये वसूलने की शिकायत मिली थी। शिकायत सही पाए जाने पर 24 घंटे के लिए ठेके को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट विभाग द्वारा तैयार कर आगे दे दी गई है, जो भी जुर्माना होगा संबन्धित ठेकेदार को भरना होगा।

अपनी टिप्पणी दें