मनुष्य के संपूर्ण दुखों का समाधान है प्रभु की निष्काम भक्ति। जो आत्मज्ञान से संपन्न है उसे कर्म बंधन में नहीं फंसना होता : अतुल

रक्कड़ , 1 जून 2025 :

     मनुष्य के संपूर्ण दुखों का समाधान है प्रभु की निष्काम भक्ति। जो आत्मज्ञान से संपन्न है उसे कर्म बंधन में नहीं फंसना होता। जिसका चित्त परमात्मा में लगा हुआ है उसके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। ईश्वरीय कृपा से असंभव भी संभव में बदल जाता है। बार-बार कथा सुनने से हम व्यर्थ की चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। हमें अपनी दृष्टि प्रभु की ओर करनी है संसार अपने आप हमारे अनुकूल हो जाएगा।
     उक्त अमृतवचन शिव महापुराण कथा महोत्सव के समापन में परम श्रद्धेय स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने नाग मंदिर, रक्कड़ में व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि राम के बिना कोई ठाँव नहीं. सुख की कामना ही हमें भटकाती है। आत्मज्ञान ही परम सत्य तक पहुंचने का श्रेष्ठ मार्ग है। ईश्वर अविभक्त एवं सर्वत्र है इस महावाक्य की सिद्धि ही साधना का अमर फल है। शिव तत्व का अनुभव करने वाले सुख एवं दुख दोनों की सीमा लांघ जाते हैं। हमारा अस्तित्व परमात्मा से भिन्न नहीं है। अपने जीवन में साधना की गहराई लानी होगी। जरा सी बात पर खिन्न हो जाना हमारी क्षुद्रता को ही स्पष्ट करता है। साधक जब तक विशाल हृदय वाला नहीं बनेगा तब तक विराट परमात्मा को कैसे समेट पाएगा। ज्ञान या भक्तिपूर्वक अपने अस्तित्व को मिटा देने से भक्त और भगवान की दूरी समाप्त हो जाती है।
     अतुल कृष्ण जी महाराज ने कहा कि नश्वर का भरोसा, नश्वर की आस, नश्वर का विश्वास हमें विनाश की ओर ले जाता है। शाश्वत परमात्मा का भरोसा, उसी को पाने की आस और उसी पर विश्वास हमें उसी में मिला देता है। हमारी धर्ममय प्रवृत्ति एवं ईश्वर में रुचि हो जाय तो कल्याण हो जाय। पर ज्ञान का आश्रय नहीं लेते इसीलिए अधर्म की प्रवृत्ति एवं संसार में रुचि हो जाती है। द्वैत के भ्रम के कारण हम अपने को अलग और ईश्वर को अलग मान कर व्यवहार करते है। सोने और उसके आभूषणमें द्वैत दिखता है पर है नहीं, इसी प्रकार हम प्रभु से न तो दूर हैं और न ही भिन्न। इस तत्व को जान लेने से दुखों का स्वतः ही शमन हो जाता है। 
     आज कथा में अश्वत्थामा, अत्रीश्वर, ऋशिकेश्वर, यतिनाथ, भिक्षुवर्य अवतार का प्रसंग सहित अनेक भक्तों पर भगवान की कृपा एवं शिव भक्तों के लक्षण सभी श्रोताओं ने बड़ी तन्मयता से सुना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री सुरेश शर्मा, देशबंधु, विनोद शर्मा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, बिपिन बिहारी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, अमित शर्मा, अरविंद शर्मा, कमलेश शर्मा, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा, मदन लाल, मनोज शर्मा, अनिल, विजय, सुधीर, अमित कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, अश्विनी शर्मा, धर्म सिंह, ईशान शर्मा, राज शर्मा, हरि कृष्णा शर्मा, मंजू बाला शर्मा, रीना शर्मा, आशिता शर्मा, अनन्या शर्मा, पूजा ठाकुर, किरण ठाकुर, प्रांजलि ठाकुर, आंचल ठाकुर, अनुराधा शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, बबली शर्मा, अनु शर्मा, कमला देवी, मीना देवी, पूजा देवी, सोनू , अलका, श्यामा, इंदु शर्मा, अनु शर्मा, पूनम, प्रिया शर्मा, स्नेह लता, स्वर्णा देवी, विमला देवी, सुदेश कुमारी, केसरी देवी, शारदा देवी, विनीता शर्मा, शालू शर्मा, नीता शर्मा, सोनिया शर्मा, पारुल शर्मा, सुदर्शना शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे.

Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading