नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित सूत्रधारी ब्रह्मा महिला मंडल बही की रंगोली रही सर्वश्रेष्ठ

जिला स्तरीय किसान मेला पधर में महिला मंडलों के लिए आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता।


किरण राही/पधर/ मंडी।



जिला स्तरीय किसान मेला पधर के अवसर पर महिला मंडलों के लिए थीम ‘नशामुक्त हिमाचल’ पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 11 महिला मंडलों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


इस बारे जानकारी देते हुए रंगोली प्रतियोगिता की समन्वयक एलएसईओ द्रंग शांता ठाकुर ने बताया कि मेले के पहले दिन महिला मंडलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में  सूत्रधारी ब्रह्मा महिला मंडल बही की रंगोली पहले स्थान पर रही, जबकि  महिला मंडल कोठी दूसरे तथा पत्योंण महिला मंडल  तीसरे स्थान पर रहा।

उन्होंने बताया कि इस रंगोली प्रतियोगिता में कुल 11महिला मंडलों ने भाग लिया है।
उन्होंने बताया कि नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित इस रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं ने समाज को नशे से मुक्त करने के लिए एक बेहतरीन संदेश देने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *