मेले का उद्घाटन करेंगे विधायक पूर्ण चंद ठाकुर।
किरण राही/पधर/ मंडी।
पधर उपमंडल की नव गठित ग्राम पंचायत चेली में पहली बार चेली महोत्सव 9 अप्रेल से 11 अप्रेल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। 12 अप्रेल को लखदाता पीर को सर्मपित छिंज मेला का आयोजन होगा। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत चेली की प्रधान चंपा देवी और उप प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू ने बताया कि मेला का शुभारंभ 9 अप्रेल को देव राम पाल ब्रम्हा की शाही जलेब के साथ होगा।
मेला का शुभारंभ विधायक पुर्ण चंद ठाकुर करेंगे। 11 अप्रेल को मेला का समापन उपमंडलाधिकारी नागरिक सुरजीत सिंह ठाकुर करेंगे। मेला में 10 और 11 अप्रेल को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। प्रेम सिंह ने बताया कि 10 अप्रेल को लोक गायक रीतू शर्मा और काकू राम ठाकुर प्रस्तुति देंगे। 11 अप्रेल को कुलदीप कुमार और नाटी किंग सुरेश शर्मा प्रस्तुति देंगे।
महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं मुख्य आर्कषण का केंद्र होगी। चेली महोत्सव के दौरान पंचायत के शहीद जय सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता पंचायत और ओपन स्तर पर होगी। आयोजक युवा एकता मंडल चेली के सदस्य कमल किशोर उर्फ किशोरी हरी सिंह और गगन राव ने बताया कि पंचायत स्तर पर एंटृी फीस 1000 रूप्ए होगी। प्रथम विजेता को 11000 की ईनाम राशि और टृाफी दी जाएगी। उप विजेता टीम को 8000 रूपए और टृाफी दी जाएगी। आपन टुर्नामेंट में 1500 रूप्ए की एंटृी फीस रहेगी। विजेता टीम को 25000 टृाफी, उप विजेता टीम को 15000 और टृाफी ईनाम के तौर पर दी जाएगी। प्रधान ने आम जनता से अनुरोध किया है कि चेली महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
