कुड़ना पंचायत में उत्साहपूर्वक  मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


रक्कड़ 8 मार्च 2025: राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हर साल आठ मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के अन्तर्गत तहसील रक्कड़ की कुड़ना(सलेटी) ग्राम पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रधान रेणु शर्मा की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक  मनाया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया।

इसके अलावा  नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित सरकार द्वारा संचालित महिला विकास योजनाओं की जानकारी साझा की गयी। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक किया। वहीं इस अवसर पर महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया। इस मौके पर प्रधान रेणु शर्मा, महिला वार्ड सदस्य, सिलाई अध्यापिका, आशा वर्कर, आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता व स्थानीय पंचायत की महिलायें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *