राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण


  *चंबी में पंचायती राज मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश*


   *40 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे सीएम*


  धर्मशाला, 07 मार्च। महिला दिवस आठ मार्च के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को पंचायत राज मंत्री अनिरूद्व ठाकुर तथा उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर डीसी हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पंचायती राज मंत्री अनिरूद्व ठाकुर ने कहा कि चंबी में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार सार्थक कदम उठा रही है तथा चंबी मैदान में महिला दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में समाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया जाएगा ताकि अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिल सकें।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को भी प्रदर्शनी में उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि इन उत्पादों की ब्रांडिंग भी हो सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को महिलाओं के बैठने की उचित व्यवस्था तथा पानी इत्यादि का भी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।


दुरगेला में महाराणा प्रताप भवन की नींव भी रखेंगे सीएम
विस के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु शाहपुर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने के अलावा 40 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास भी करेंगे तथा दुरगेला में महाराणा प्रताप भवन का नींव पत्थर भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले ललेटा से बनू महादेव- धनोटू संपर्क मार्ग, चार करोड़ 41 लाख की लागत से धनोटू वाया बड बस्ती मार्ग, 19 करोड़ 86 लाख की लागत से बनाला से रूलेहड़ रोड की अपग्रेडेशन तथा पांच करोड़ 47 लाख की लागत से रिड़कमार से कुठराना संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *