पधर (मंडी)। चौहारघाटी के बरोट स्थित लंबा डग में सड़क किनारे एक युवक का श*व शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। मृतक की पहचान शेर सिंह (51) पुत्र गोरखिया राम निवासी गांव नपोहता डाकघर लुहारडी तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
टिक्कन पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृ*तक शेर सिंह पेशे से टैक्सी चालक था। युवक के जीजा मुल्थान पंचायत उप प्रधान अनुसार बीते वीरवार शाम को मृ*तक शेर सिंह की टैक्सी सड़क किनारे नाली में फंस गई थी।
रात्रि करीब साढ़े आठ बजे गाड़ी को नाली से बाहर निकालने के लिए शेर सिंह ने स्थानीय बाजार के व्यापारी महेश्वर सिंह से मदद मांगी। जिस पर बाजार के कुछ व्यापारियों ने गाड़ी को निकालने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। मृ*तक शेर सिंह शराब के नशे में था, जो गाड़ी छोड़ कर घर न जाने की जिद्द पर अड़ा रहा। ऐसे में सभी व्यापारी अपने घर चले गए। रात को तेज बारिश और ठंड में व्यक्ति सड़क किनारे नाली में पड़ा रहा। जिसका शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। उधर, मामले की पुष्टि एसएचओ पधर सौरभ ठाकुर ने की।
