स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत जोगिंदर नगर में 9 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता अभियान


इस अभियान को लेकर नगर परिषद अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों के साथ की बैठक


जोगिंदर नगर, 11 फरवरी: जोगिंदर नगर शहरी क्षेत्र में सरकार के स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत आगामी 9 अप्रैल तक जन जागरूकता अभियान चलेगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को कूड़े के सही निपटान की जानकारी के साथ-साथ स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में आज कनिष्ठ अभियंता  नगर परिषद जोगिंदर नगर विपिन कुमार ने 10 शहरी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक की।


बैठक के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जोगिंदर नगर शहरी क्षेत्र में सरकार के ‘स्वछ शहर समृद्ध शहर’ जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह जागरूकता अभियान जोगिंदर नगर शहरी क्षेत्र में आगामी 9 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कूड़े के सही निष्पादन बारे जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूह के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही लोगों को गीले, सूखे व इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग-अलग रखने बारे जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों की शिकायतों को भी सुना जाएगा तथा समस्याओं का निपटान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने सभी शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे शहर को स्वच्छ व समृद्ध बनाने में नगर परिषद जोगिंदर नगर को अपना साकारात्मक सहयोग प्रदान करें। बैठक में नगर परिषद की समुदायिक आयोजक प्रोमिला देवी सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *