जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडिया ने पीड़ित को पहुंचाई 13100 रुपए की आर्थिक सहायता



मिलाप कौशल खुंडियां






उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की समाजसेवी संस्था और हर जरूरतमंद परिवारों का सहारा जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडिया ने एक बार फिर से एक जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता दी।जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के सदस्यों ने बताया कि खुंडिया तहसील के बग्गी पंचायत के गांव ढाटी के धर्म चंद को 13100 रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई है गई है।

धर्म चंद पिछले कुछ दिनों पहले ऊंचाई से जमीन पर गिर गया था जिस कारण इनके शरीर पर काफी चोटें आई थी, धर्म चंद चल फिर सकने में असमर्थ है। धर्म चंद को संस्था ने  तत्काल मदद इनके घर पर जाकर पहुंचाई है। संस्था के दानवीर सदस्य राम लोक ने संस्था का चेक धर्म चंद को उनके घर पर जाकर उन्हें भेंट किया तथा आश्वासन भी दिया है कि आगे भी हर संभव सहायता की जाएगी।बता दें कि जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां इससे पहले भी कई जरूरतमंद लोगों को आर्थिक व अन्य तरीकों से सहायता करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *