बटसेरी पंचायत में कल्याण विभाग का जागरूकता शिविर आयोजित


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 

विभाग के जिला कल्याण कार्यालय द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर की  सांगला तहसील की ग्राम पंचायत बटसेरी के  पंचायत घर  में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


इस जागरूकता शिविर में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।


इस अवसर पर  बाल विकास संरक्षण अधिकारी  सुभद्रा देवी द्वारा आई.सी.डी.एस.के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय व मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना एवं पोषण अभियान के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की।


इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ने  कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जन-कल्याणकारी  योजनाओं एवं समावेशी  नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा बताया कि वर्तमान राज्य सरकार निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और धरातल पर लोगों को लाभ मिल रहा है जोकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुकखू की व्यवस्था परिवर्तन की नवीन सोच है।इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान परदीप कुमार, पंचायत जन-प्रतिनिधि सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *