विपुल गुप्ता, सुजानपुर, न्यूज हिमाचल 24
नगर परिषद सुजानपुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुमारी को अध्यक्ष पद की गोपनीयता की शपथ दिला दी गई है। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में एक साधारण कार्यक्रम के तहत नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुमारी पार्षद वार्ड नंबर 6 को उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू ने उन्हें उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार पार्षद सविता महाजन शकुंतला देवी नीता कुमारी मनोनीत पार्षद तिलक राज कश्यप लता ठाकुर अनीता मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष पद पर विराजमान होने पर अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि वह आज इस पद पर विराजमान हुई हूं इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद करती हु। उनके आशीर्वाद से नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद निर्वाचित हुआ है, आने वाले समय में शहर में विकास कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जाएंगे, पुराने कार्य पूरे करवाए जाएंगे, लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा । सप्ताह के 2 दिन कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएगी। जिसके लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं।। इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।। उप मंडल अधिकारी हरीश गज्जू ने विधिवत अध्यक्ष को उनकी चेयर पर विराजमान किया। अध्यक्ष पद पर विराजमान हुई सुनीता कुमारी को सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ विक्रम राणा भाजपा नेता प्रकाश सड़ियाल राजेश गुप्ता सरवन कुमार रिंकू कुमार सहित पार्षदों मनोनीत पार्षदों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
