न्यूज़ हिमाचल24
सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओर बगेहरा पलाही वार्ड से बीडीसी सदस्य अंजना ठाकुर ने बीड बगेहड़ा पंचायत के पुआड गांव में चल रहे स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्कृष्ट काम करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति समाज के हर क्षेत्र में अपना काम बहुत ही कुशलता के साथ कर रही है हमें हमेशा महिलाओं को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए क्योंकि वह परिवार के साथ साथ समाज में भी अपना दायित्व अच्छे से निभा रही है ।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के अनेक प्रयास किए जा रहे है जो की महिलाओं की वर्तमान स्थिति को सुधारने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए गए हैं जिससे महिलाएं सशक्त भी हुई है और आत्मनिर्भर भी बनी है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी महिलाओं के प्रति बहुत बढ़िया पहल की गई है जिसमें महिलाएं ब्यूटीशियन और सिलाई के कोर्स करके आत्मनिर्भर बनी है महिलाओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी अवगत करवाया गया।
