।सरकाघाट के रोहित राणा व आयुष का नेशनल के लिए चयन
मोहित राणा का काता में सिल्वर व निशांत जमवाल का कूमिते में ब्रोंज
अंशुल शर्मा।सरकाघाट
जिला चम्बा के करिया में प्रथम बार आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे प्रदेश के 8 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दम खम दिखाया।
राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने शिरकत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया व खेल के जीवन में महत्व को बताया।
मंडी जिला की तरफ से खेल रहे सरकाघाट के रोहित राणा का 75 किलोग्राम में कुमिते में गोल्ड मेडल, मोहित राणा का 60 किलोग्राम भार वर्ग में कुमिते में ब्रोंज मेडल व काता में सिल्वर मेडल सीनियर वर्ग में हासिल किया। अंडर 21 के 60 किलोग्राम भार वर्ग कुमिते में निशांत जमवाल ने ब्रोंज मेडल हासिल किया। 10 साल में 30 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष ठाकुर काता में गोल्ड मेडल व कुमिते में ब्रोंज मेडल हासिल कर सरकाघाट व अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया।
इनके प्रशिक्षक मोहित राणा ने बताया कि रोहित राणा व आयुष ठाकुर दोनो का राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए उनकी मेहनत को दर्शाता है और भविष्य में सरकाघाट के अधिक से अधिक खिलाड़ी उभर रहे जो आने वाले समय में प्रदेश व देश का नेतृत्व करेंगे। मोहित राणा सरकाघाट के निजी स्कूलों में पिछले 7 वर्षों से कराटे प्रशिक्षक की भूमिका में क्षेत्र में आत्मरक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य व खेल को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
सेंसाई योगराज जी का आभार व्यक्त करते हुए मोहित राणा ने सरकाघाट व हिमाचल में कराटे के जनक के रूप में कराटे को उभारने के धन्यवाद किया है इन्ही की बदौलत आज हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर तक नाम कमा रहा है।
