सरकाघाट क्षेत्र के तहत आने वाली खुडला पंचायत के प्रसद्घि जगदंबा मंदिर में शुक्रवार को छबील लगाई गई। यह छबील मंदिर कमेटी के द्वारा लगाई गई।
इसमें आने जाने वाले लोगों, मार्ग पर चल रहे वाहनों में सवार यात्रियों को मीठा पानी, फल, हलवा आदि बांटा गया। दिनभर लोगों वाहनों और लोगों को रोक रोककर उन्हें पानी, प्रसाद और फल बांटे गए।
कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह विक्की ने बताया कि कोरोना के चलते कुछ सालों तक यह आयोजन नहीं हो पा रहा था, मगर इस बार कमेटी और स्थानीय लोगों के द्वारा यह आयोजन किया। दिनभर हजारों लोगों को शीतल जल पिलाकर सेवा की गई। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
