• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
सरकाघाट

बरच्छबाड़ में प्री कोचिंग सैन्य अकादमी खोली जायेगी: महेन्द्र सिंह ठाकुर

Milap ChandBy Milap Chand07/01/2022Updated:07/01/2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp



अंशुल शर्मा।सरकाघाट


जलशक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 35 करोड़ रुपये की लागत से बरच्छबाड़ में प्री कोचिंग सैन्य अकादमी प्रदेश सरकार द्वारा खोली जा रही है जो कि लगभग दो महीनों में बन कर तैयार हो जाएगी, जिसमें युवाओं को अधिकारी व सैनिक बनने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे भारतीय सेना के तीनों अंगो में सेवा कर सकने हेतु अपने आप को निर्धारित मापदंडों को पूरा करने में सक्षम हो सकें ।

वे आज धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के तहत ठारू, लोअर बरच्छबाड़, डबरोग तथा योह में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे ।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बरच्छबाड़ में नया बस स्टैंड बन कर तैयार हो जाएगा जिससे क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे । इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने बताया कि अब महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में आधा किराया देना होगा जो कि जयराम सरकार का नारी शक्ति को विशेष उपहार है । उन्होंने बताया कि बरछबाड क्षेत्र के लोग भी शीघ्र ही 100 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना का लाभ उठा सकेंगे ।
जलशकित मंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन, सहारा योजना, हिमकेयर योजना, आयुष्मान भारत योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान भी किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कठिन दौर के बावजूद देश में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में विकास कार्यों की गति में थमने नहीं दी गई । उन्होंने लोोगों से विकास कार्यों को गति देेने के लिए में सहयोग देने को कहा ।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के सात जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को बल प्रदान करने को में लगभग 1850 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए यह प्रोजेक्ट न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है। उन्होने बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ किसानों व बागवानों से बड़े स्तर पर एचपी शिवा प्रोजेक्ट के साथ जुडने का आहवान किया। उन्होंने लोगों से इस प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए पौधों को खाद देने को कहा और बताया कि खाद देने का यह उपयुक्त समय है ताकि पौधों का ठीक विकास हो सके ।

इस अवसर पर एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन, पंचायत प्रधान बरच्छबाड़ निशा कुमारी, प्रधान कमलेेेश नेेेगी, उप प्रधान विजय शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता जलशकित एलआर शर्मा, बीडीओ सरवन कुमार ,एचडीओ अमित शर्मा, विभिन्न विभागों केे अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

06/04/2023

सरकाघाट के रोहित राणा व आयुष का नेशनल के लिए चयन

06/04/2023
06/03/2023

प्रशासन की पाबंदी के बाबजूद हो रही पौंग झील की खाली जमीन पर खेती,प्रशासन सो रहा कुंभकरणी नींद

06/03/2023
06/03/2023

बीजेपी युवा नेता पवन जस्सी ने जन संपर्क अभियान किया तेज

06/03/2023
06/02/2023

बिलासपुर : विपक्ष को सरकार के सकारात्मक प्रयास नजर नहीं आ रहे – हीरा पाल सिंह ठाकुर

06/02/2023
06/02/2023

जूनियर एशिया कप हॉकी-2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से किया पराजित ।

06/02/2023
06/01/2023

धर्मशाला से हरिपुर तक हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल

06/01/2023
06/01/2023

करसोग में सड़क से 300 फीट नीचे गिरी एचआरटीसी बस, 40 यात्री घायल होने की सूचना

06/01/2023
05/31/2023

प्रधानाचार्य अध्यापकों को डराने धमकाने के आरोप पर विधायक आग बबूलाकहा ओच्छी झूठी राजनीति न कभी की और न करूंगा।

05/31/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • सरकाघाट के रोहित राणा व आयुष का नेशनल के लिए चयन
  • प्लास्टिक मुक्त होंगे कांगड़ा के मंदिर – मंदिरों में प्लास्टिक फूलों की जगह लेंगे असल पुष्प
  • कला-संस्कृति का खजाना है सरदार शोभा सिंह आर्ट गैलरी
  • चित्रकेतू ने किया शिव का अपमान,पार्वती ने दिया असुर होने का श्राप
  • प्रशासन की पाबंदी के बाबजूद हो रही पौंग झील की खाली जमीन पर खेती,प्रशासन सो रहा कुंभकरणी नींद

Archives

  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • डाडासिवा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • सुजानपुर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.