अंशुल शर्मा।सरकाघाट।
मंगलवार को हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सरकाघाट कांग्रेस के युवा नेता यदोपती ठाकुर की अध्यक्षता मे आज हटली क्षेत्र की 7 पंचायतो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भांबला में हुई।
यदोपती ठाकुर नें कहा की पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों के चलते आज बैठक का आयोजन रखा गया था और 7 पंचायतों नवानी, समैला,नरौला, कोट,बलद्वाड़ा, ख़ुडला,भांबला तथा पटड़ीघाट पंचायतों की बूथ कमेटीयाँ गठित की गई।
यदोपती ठाकुर नें उपस्तिथ पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी सरकाघाट मे एकजुटता और मजबूती से लोगों के बीच जा कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे अवगत करवा रही है और हमने विधानसभा में परिवर्तन यात्रा छेड़ी हुई है।
जिसके तहत हम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या जान रहे है तथा जनता भाजपा की नीतियो से बहुत नाराज है।
और आने वाले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस भारी मतों से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करेगी।
इस मौके पर अमर सिंह,विनोद कुमार,सोहन सिंह,जय राम,रवी,शांता ठाकुर,संजू ठाकुर अंजु देवी,तारा चंद,छांगा चंदेल,प्रवीण चंदेल,मोंटी ठाकुर,शशि ठाकुर,अंजु देवी,संजना वर्मा,कविता देवी,रेखा शर्मा,तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान,वार्ड मेम्बर ,बीडीसी मेम्बर उपस्तिथ थे।
