प्रागपुर में बीडीसी शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 16 सदस्यों ने दिखाई एकजुटता

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़ :8जून:विकास खंड प्रागपुर में पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। शपथ समारोह से पूर्व 23 में से 16 नवनिर्वाचित सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरिंदर मनकोटिया से मुलाकात की।इस दौरान नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य नरेश, बबीता, आशुतोष, विशाल, रेखा, नीना देवी, कुल ज्योति, मुनीश, अंकुश, मोनिका देवी, रेनू देवी, अनिल किशोर, योगेश शर्मा, शर्मिला शर्मा तथा अंजना सहित अन्य सदस्यों ने एक मंच पर एकत्र होकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया। शपथ ग्रहण से पूर्व हुए इस शक्ति प्रदर्शन की पूरे क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही।
इसके उपरांत सभी नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए खंड विकास कार्यालय प्रागपुर रवाना हुए, जहां उन्हें विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading