प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 8जून: प्रागपुर के निकटवर्ती गांव बणी शिव मंदिर में महादेव जन कल्याण ट्रस्ट गरली की 39वीं त्रैमासिक बैठक में निराश्रित महिलाओं को पेंशन व घरेलू सामान वितरण का कार्यक्रम यथावत किया गया।ट्रस्ट की प्रमुख सदस्य शालिनी पटियाल राणा ने बताया कि अभी तक संस्था 45 के करीब निराश्रित महिलाओं को यह सहायता हर तीसरे महीने के पहले रविवार को बणी गांव के शिव मंदिर में उपलब्ध करवाती है। उन्होंने बताया कि इस नेक व समाज सेवा के कार्यों से जुड़े सदस्यों में रिटायर्ड डी सी मदन लाल शर्मा , निर्मला राणा, हेमराज शर्मा,कुसुम वालिया,सरोज शर्मा, वरुण पटियाल, अमित वालिया, शालिनी राणा,चुहरू राम ,संसार चंद, सुभाष पटियाल ,संजीव ,दलजीत खट्टा, रंगील सिंह आदि ने निराश्रित महिलाओं और उनके बच्चो को दैनिक उपयोगी सामान और एक एक हज़ार की राशि के साथ वालिया परिवार की तरफ से धाम का आयोजन किया।
संस्था के समस्त सदस्यों ने कहा कि वह खुद को बहुत ही गौरवान्वित समझते हैं कि उन्हें इस नेक कार्य से जुड़ने का अवसर मिला और साथ ही इस नेक कार्य से जुड़े सभी दानी सज्जनों और सहयोगकर्तायों का हार्दिक अभिनन्दन किया, जिनके सहयोग से ये नेक कार्य हर बार बहुत अच्छे ढंग से सम्भव हो पाता है l
सभी सदस्यों ने समस्त क्षेत्रवासियों से निवेदन किया कि सभी इस नेक कार्य में संस्था के साथ जुड़ें और महादेव जन कल्याण ट्रस्ट गरली द्वारा किए जा रहे इस कार्य का हिस्सा बनें ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.