• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
ऊना

तियामल पंचायत की समस्याअों का होना चाहिए हल-कैप्टन संजय

Newshimachal24By Newshimachal2408/05/2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp

पराशर ने तियामल में किया 25वें महायज्ञ का आयोजन


डाडासीबा-
कैप्टन संजय ने कहा कि जसवां-परागपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जिसमें पर्याप्त स्तर पर सुधार की आवश्यकता है।

शुक्रवार को तियामल गांव के प्रसिद्ध गुग्गा जाहर वीर मंदिर में आयोजित 25वें महायज्ञ के आयोजन पर पराशर ने कहा कि तियामल पंचायत में वर्षों से ऐसी मूलभूत समस्याएं हैं, जिनका सामना हर रोज गांववासियों को करना पड़ता है,

बावजूद इन दिक्कतों पर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। संजय ने कहा कि इन समस्याओं के हल के लिए विजन के तहत काम करना होगा।


पराशर ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों की समस्याएं एक जैसी ही नजर आती हैं। अगर कहीं विद्यालय है तो वहां पूरा स्टाफ नहीं है आैर स्टाफ है तो भवन की कमी है।

तियामल पंचायत के स्कूल का दर्जा बढ़ना चाहिए ताकि बच्चों को मैट्रिक के बाद जमा दो की पढ़ाई के लिए चन्नौर या बड्डल ठोर न जाना पड़े।

कहा कि शीतला मंदिर से लेकर चन्नौर तक का सड़क मार्ग अत्यंत तंग है और अक्सर इसी वजह से इस सड़क पर दुखद दुर्घटनाएं होती रही हैं। वर्तमान में जब ट्रैफिक काफी बढ़ गया है तो इस सड़क को चौड़ा करना समय की मांग है।

पराशर ने कहा कि तियामल पचांयत में अन्य गांवों की तरह पेयजल समस्या है और वाटर टैंक का आकार छोटा होने से गर्मी के मौसम में यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है।

इस समस्या के हल को प्रयास करने के लिए तंत्र को प्रभावी कदम उठाने होंगे। संजय ने कहा कि इस पंचायत के संपर्क मार्गों की हालत भी अत्यंत खस्ता है। राड़ू खत्ता, पिंडला, खली और जखूणी गांवों में संपर्क मार्गों पर पैदल चलना तक आसान नहीं है।

इन बस्तियों के लिए बेहतर रास्तों का निर्माण होना चाहिए। कहा कि पंचायत में परिवहन सुविधाओं का भी अभाव है। परिवहन सुविधा की कमी से गांववासियों को टैक्सी करने पर मजबूर होना पड़ता है।

स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर पंचायत में कुछ खास नहीं है। आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य ढांचा बेहद मजबूत होना चाहिए क्योंकि इस तथ्य को कोविड-19 के समय में सबने नजदीक से अनुभव किया है। इस पंचायत के अभी तक मोक्षधाम का निर्माण भी नहीं हो पाया है।

पंचायत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवीधार भी है, जोकि हजरों श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का केन्द्र हैं, लेकिन विडंबना है कि इस स्थल के लिए भी ढंग के रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है।

संजय ने कहा कि पंचायत में बेसहारा पशुओं व जंगली जानवरोें के आंतक के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल होना चाहिए।

महायज्ञ में पंचायत के डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों ने भाग लिया और हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कमल राज राही, अश्वनी कुमार, दिनेश, देसराज, सतीश, राम पाल, प्रकाश चंद, लवली, मदन लाल, बलदेव सिंह, सुभाष, सतपाल, राजेन्द्र, यशपाल, सोहन लाल, सुलेखा देवी, पूनम, निशा, कुसुम, राधा, सीमा, प्रवीण कुमारी और कमलेश देवी भी मौजूद रहे।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

05/28/2023

दकड़ी पंचायत को बनाएंगे आदर्श पंचायत,हर गांव को पहुंचाएंगे सड़क –राजेश धर्माणी

05/28/2023
05/28/2023

राजकीय सम्मान के साथ हुआ वेद राम का दाह संस्कार

05/28/2023
05/28/2023

भीख नहीं अधिकार मांग रहे हैं ,अपना अधिकार हम लेकर रहेंगे — सुखविंदर सिंह सुक्खू

05/28/2023
05/28/2023

सेवा संकल्प समिति ‘ का 11 वां साधारण अधिवेशन महाविद्यालय सरकाघाट में आयोजित

05/28/2023
05/28/2023

लॉर्ड्स की आराध्या रही 12 वें स्थान पर

05/28/2023
05/28/2023

कहलूर उत्सव समिति बम्म के सौजन्य से एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

05/28/2023
05/28/2023

अंडर फोर्टीन गर्ल्स टूर्नामेंट मैं साहल स्कूल की छात्राओं ने शतरंज और वन एक्ट प्ले मे मारी बाजी।

05/28/2023
05/28/2023

प्रकृति ने किया साहल स्कूल का नाम रोशन।

05/28/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • दकड़ी पंचायत को बनाएंगे आदर्श पंचायत,हर गांव को पहुंचाएंगे सड़क –राजेश धर्माणी
  • राजकीय सम्मान के साथ हुआ वेद राम का दाह संस्कार
  • भीख नहीं अधिकार मांग रहे हैं ,अपना अधिकार हम लेकर रहेंगे — सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • सेवा संकल्प समिति ‘ का 11 वां साधारण अधिवेशन महाविद्यालय सरकाघाट में आयोजित
  • लॉर्ड्स की आराध्या रही 12 वें स्थान पर

Archives

  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • डाडासिवा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • सुजानपुर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.