• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
ऊना

टैरस के एचआरटीसी डिपो में जुगाड़ की बजाय धरातल पर हो काम -कैप्टन संजय

Newshimachal24By Newshimachal2408/06/2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp


कहा, छह महीने बाद कागजों की बजाय अब हकीकत पर नजर आनी चाहिए सुविधाएं


संसारपुर टैरस-
कैप्टन संजय ने कहा है कि संसारपुर टैरस में एचआरटीसी के डिपो को खुले हुए छह महीने से ज्यादा का ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अब भी सुविधाओं की दरकार बनी हुई है।

ऐसे में अब इस डिपो में सुविधाएं कागजों की बजाय धरातल पर नजर आनी चाहिए। पराशर ने कहा कि अच्छा होता कि डिपो खोलने से पहले इसके बेहतर संचालन के लिए होमवर्क भी किया जाता ताकि आमजनमास को पहले दिन से ही इस डिपो का लाभ मिलना शुरू हो जाता।


संजय ने कहा कि संसारपुर टैरस प्रदेश का प्रवेश द्वार है और यहां आैद्योगिक क्षेत्र भी स्थित है। जाहिर सी बात है कि इस कस्बे में परिवहन निगम का डिपो खुलने से क्षेत्रवासियों को उम्मीद बंधी थी कि अब चंडीगढ़, दिल्ली, पठानकोट आैर जसवां-परागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों को वासियों काे बेहतर ट्रांस्पोर्ट कनेक्टीविटी मिल जाएगी।

कैप्टन पराशर ने कहा कि पिछले वर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह में खुले इस डिपो में जो सुविधाएं जुटाने के प्रयास करने चाहिए थे, वो नाकाफी नजर आते हैं। पराशर ने कहा चिंतपूर्णी, डाडासीबा और नुरपुर की तरफ जो पुराने रूट थे, आज भी उन्हीं पर स्थानीय जनता निर्भर है।

कहा कि अब भी यह डिपो पूरी तरह से एचआरटीसी, देहरा भी ही निर्भर है आैर बस में तकनीकी खराबी हो जाने के बाद ठीक करवाने के लिए देहरा की ही वर्कशॉप में ले जाना पड़ता है।

डिपो के लिए शुरूआत में जो कर्मचारियों की नियुक्ति की बात कही गई थी, उस पर भी अमल नहीं हो पाया है। कहा कि संसारपुर टैरस से सुबह और शाम को भी बस रूटों की कमी है, जिस कारण जसवां-परागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों को बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

संजय ने कहा कि संसारपुर टैरस में आधुनिक सुविधाओं से लेस वर्कशाप का निर्माण इस वक्त समय की मांग है और तंत्र को चाहिए इस डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए और प्रदेश और पंजाब के बड़े शहरों के लिए यहां से बस सेवा आरंभ की जाए। पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र का भौगोलिक दायरा काफी विस्तृत है और इसी डिपो के माध्यम से उन प्रमुख क्षेत्रों को भी कवर किया जा सकता है, जहां फिलहाल रात्रि बस सेवा का कोई प्रावधान नहीं है।

इसके साथ ही उन गांवों में भी इसी डिपो के जरिए बस रूट बढ़ाए जाएं, जहां पर परिवहन सुविधाओं का अभाव है।

इसके लिए दूरदराज के गांवों में मुद्रिका बसों की संख्या को बढ़ाकर आम जनता को फायदा पहुंचाया जा सकता है। पराशर ने कहा कि संसारपुर टैरस में बस अड्डे और वर्कशॉप के साथ वाहन प्रशिक्षण केन्द्र भी खोला जा सकता है, जिससे कि युवा बड़े वाहन चलाना सीख सकते हैं।

बावजूद विडंबना यह है कि समय बीतने के साथ सुविधाओं में इजाफा नहीं हो पा रहा है। संजय ने कहा कि संसारपुर टैरस के डिपो को सही तरीके से संचालित करने के लिए अब जुगाड़ की बजाय धरातल पर काम करने की आवश्यकता है। उम्मीद है कि परिवहन विभाग इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक कदम उठाएगा।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

05/28/2023

दकड़ी पंचायत को बनाएंगे आदर्श पंचायत,हर गांव को पहुंचाएंगे सड़क –राजेश धर्माणी

05/28/2023
05/28/2023

राजकीय सम्मान के साथ हुआ वेद राम का दाह संस्कार

05/28/2023
05/28/2023

भीख नहीं अधिकार मांग रहे हैं ,अपना अधिकार हम लेकर रहेंगे — सुखविंदर सिंह सुक्खू

05/28/2023
05/28/2023

सेवा संकल्प समिति ‘ का 11 वां साधारण अधिवेशन महाविद्यालय सरकाघाट में आयोजित

05/28/2023
05/28/2023

लॉर्ड्स की आराध्या रही 12 वें स्थान पर

05/28/2023
05/28/2023

कहलूर उत्सव समिति बम्म के सौजन्य से एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

05/28/2023
05/28/2023

अंडर फोर्टीन गर्ल्स टूर्नामेंट मैं साहल स्कूल की छात्राओं ने शतरंज और वन एक्ट प्ले मे मारी बाजी।

05/28/2023
05/28/2023

प्रकृति ने किया साहल स्कूल का नाम रोशन।

05/28/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • दकड़ी पंचायत को बनाएंगे आदर्श पंचायत,हर गांव को पहुंचाएंगे सड़क –राजेश धर्माणी
  • राजकीय सम्मान के साथ हुआ वेद राम का दाह संस्कार
  • भीख नहीं अधिकार मांग रहे हैं ,अपना अधिकार हम लेकर रहेंगे — सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • सेवा संकल्प समिति ‘ का 11 वां साधारण अधिवेशन महाविद्यालय सरकाघाट में आयोजित
  • लॉर्ड्स की आराध्या रही 12 वें स्थान पर

Archives

  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • डाडासिवा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • सुजानपुर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.