अंशुल शर्मा।सरकाघाट।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने समसौह पंचायत में जनसम्पर्क अभियान के दौरान केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
महंगाई दिन प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।तेल के दाम आसमान छू रहे हैं और उसकी वजह से खाद्य पदार्थों की कीमतें भी इतनी बढ़ गयी हैं कि आम गरीब वर्ग को जीवन व्याप्त करना दुभिर हो रहा है।वैसे ही रसोई गैस की कीमत भी इतनी बढ़ गयी है कि आम वर्ग को सिलिंडर भरवाना मुश्किल हो रहा है।
पवन ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगया की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में महंगाई को लगाम लगाने की कोई कोशिश नहीं की, जिसका परिणाम सबके सामने है।
भ्र्ष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है,कानून व्यवस्था चरमरा गई है।कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है।पेंशनर परेशान हैं।पवन ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास महंगाई को रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है,और ना ही बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई ठोस नीति है।जिसका परिणाम आज सबके सामने है कि करोडों नोजवान युवक बेरोजगार पड़े है।और दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
और अपनी आजीविका चलना मुश्किल हो रही है। इस अवसर पर समसौह पंचायत प्रधान बन्दना देवी,उपप्रधान कुलदीप, बीरी सिंह, जोगिंदर, महिला मंडल समसौह प्रधान देई देवी,सचिव सुदर्शना, ठाकर दास, राकू, देश राज,कृष्ण चन्द और मीरा देवी आदि शामिल हुए