किरण / पधर ( मंडी )
एक
ल अभियान प्राथमिक शिक्षा अंचल जोगिंदरनगर संच पधर द्वारा आजादी का 75वां अमृत महोत्सव द्रंग के गांव कुलांदर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भराड़ा गांव से लेकर कुलांदर गांव तक पैदल तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई।
उपस्थित लोगों ने तिरंगा की शान में जयकारों के साथ उदघोष किया। भारी संख्या में महिलाओं, बच्चों स्थानीय लोगों ने तिरंगा शोभा यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथी पूर्व सैनिक नागेंद्रपाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने देश की आजादी में स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान महिलाओं और स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत, कविता और भाषण के माध्यम से आजादी के मायनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला मंडल कुलांदर ने देश भक्ति पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किया। पधर संच अध्यक्ष प्रेम सिंह ने मुख्यतिथी को शाल टोपी भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति सदस्य पूनम, नागो देवी, शकुंतला देवी, राम देयी भी उपस्थित रही। एकल अभियान पधर संच महिला प्रमुख मीरा देवी और द्रंग संच प्रमुख कल्पना की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।