किरण/ पधर( मंडी )
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह की अध्यक्षता में मंडी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 75 किलोमीटर की तिरंगा पद यात्रा शुरू की हुई है।
कौल सिंह ठाकुर ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से 9 अगस्त को तिरंगे की प्लैटिनम जुबली के सम्मान में कांग्रेस पैदल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। कांग्रेस पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह की अध्यक्षता में 9 अगस्त को सुंदरनगर से नाचन,बल्ह सदर और द्रंग विधानसभा क्षेत्र से होकर 15 अगस्त को जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की गांधी वाटिका में इस तिरंगा यात्रा का समापन होगा।
द्रंग कांग्रेस कमेटी की पद यात्रा शनिवार को कुन्नू से शुरू हुई।तिरंगा पड़ यात्रा कुन्नू, मोहड़धार, जुंडर, सलहाणा, नारला पेट्रोल पंप, नारला, कोठी से होते हुए पधर पहुंची। पधर बाजार में कांगेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा के समान में नारे लगाकर विशाल रैली का आयोजन किया।
तिरंगा पद यात्रा अंबेडकर भवन पधर के प्रांगण तक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का योगदान सर्वोपरि रहा है। 1942 में कांग्रेस ने नारा लगाया था कि अंग्रेजो भारत छोड़ो। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजी हकूमत से आजादी मिली। देश को आजाद करवाने के लिए कांग्रेस के ही लोगों ने काली कोठरियों में अपनी जिंदगी के हसीन पल गुजारना पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में योगदान, बलिदान देने वाले महान पुरुषों को कांग्रेस पार्टी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आजाद भारत मे लोकतंत्र प्रणाली दुनिया में सबसे मजबूत है, जो भारत के लोंगों को बेहतर शासन प्रणाली प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रदेश के विकास पर जय राम सरकार को आड़े हाथ लिया।
डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास में हांफ चुका है। मोदी पांच बार हिमाचल आए और विकास पैकेज के नाम से प्रदेश के लोगों को झुनझुना थमाते रहे। मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जय राम का स्वपन्न प्रोजेक्ट बन कर रह गया है। डीपीआर तैयार करने का झूठा आशवासन देकर मंडी के लोगों को ठग रहे हैं।
आरोप लगाया कि जय राम सरकार ने हिमाचल के लोगों पर 80 हजार करोड़ का कर्ज लाद दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जोगिंदर गुलेरिया, भूप सिंह धरवाल, अनुसूचित जाति जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीरी सिंह यादव, गिरधारी लाल, हेम सिंह ठाकुर, कामेश्वर चौहान, महिला कांग्रेस नेत्री निर्जला ठाकुर, बन्दना ठाकुर, नवीन सकलानी, चमन ठाकुर, युवा कांग्रेस कोंग्रेस अध्यक्ष, हरीश बनेर, रोशन लाल बिष्ठ, दीप कुमार शर्मा, योगेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।